Home छतरपुर नशा विरोधी मुहिम के तहत पकड़ी गई 90 लीटर अवैध शराब

नशा विरोधी मुहिम के तहत पकड़ी गई 90 लीटर अवैध शराब

8
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा पुलिस ने की छापामार कार्यवाही
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा नशाखोरों एवं मादक पदार्थों के विक्रय के विरुद्ध शुरु की गई नशा विरोधी मुहिम के तहत बमीठा थाना की पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए एक स्थान से 90 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए है। बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पक शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम झमटुली में एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से शराब का भंडारण किए जाने की सूचना उन्हें मुखबिर से मिली थी। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापामार कर संबंधित स्थान से 10 खाकी रंग के कार्टून जप्त किए। पड़ताल करने पर कार्टून में सनी कंपनी के 500 क्वार्टर मिले जिनमें कुल 90 लीटर शराब थी। उक्त अवैध शराब को जप्त कर आरोपी भोला पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम झमटुली के विरुद्ध थाना बमीठा में आबकारी अधिनियम धारा 34/2 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा सहायक उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, प्रधान आरक्षक रामकृपाल, आरक्षक भानु पटेल, आरक्षक उदयवीर, आरक्षक नीकेश यादव, एवं सैनिक बृज बिहारी की अहम भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here