Home छतरपुर डॉ. वीरेन्द्र कुमार के पुन: मंत्री बनने पर मनाया जश्न

डॉ. वीरेन्द्र कुमार के पुन: मंत्री बनने पर मनाया जश्न

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लोकसभा चुनाव में टीकमगढ़ लोकसभा से विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीरेन्द्र कुमार की जीत और केन्द्रीय मंत्री मंडल में उन्हें पुन: शामिल किए जाने पर स्थानीय भाजपा नेताओं में हर्ष का माहौल है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और उनके अनुज उपेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार की शाम शहर के छत्रसाल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि डॉ. वीरेन्द्र कुमार की जीत और उन्हें पुन: केन्द्रीय मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में यह जश्न मनाया गया है। श्री सिंह ने कहा कि डॉ. वीरेन्द्र कुमार पिछले तीन दशक से बुंदेलखंड में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं और आज तक उनके ऊपर एक दाग नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि डॉ. वीरेन्द्र कुमार का मिलनसार व्यक्तित्व, सादगी भरा जीवन और उनकी साफ छवि ही जनता में उनके लोकप्रिय होने का कारण है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार में लगातार तीन बार केन्द्रीय मंत्री बनना एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं उपेन्द्र प्रताप सिंह ने डॉ. वीरेन्द्र कुमार को शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी जाहिर की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here