Home छतरपुर ओरछा रोड थाना पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा

ओरछा रोड थाना पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा

11
0
Jeevan Ayurveda

बेचने के लिए झाडिय़ों में छिपा रखी थी चोरी की बाईक
छतरपुर। एसपी अगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के फरार आरोपी, निगरानी बदमाश, गिरफ्तारी वारंटी, स्थायी वारंटियों, अपराधिक गतिविधियों, अपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में ओरछा रोड थाना प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव ने थाना में दर्ज एक बाईक चोरी के अपराध में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की है। ओरछा रोड थाना प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि थाना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 357/23 धारा 379 के मामले में उनकी टीम विवेचना करते के लिए ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची थी, जहां एक संदेही छिप कर पुलिस की कार्यवाही को देख रहा था। पुलिस ने संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें संदेही ने अपना आकाश पिता संतोष गुजराती उम्र 35 वर्ष निवासी ट्रांसपोर्ट नगर बताया। आकाश ने बताया कि सूरज गुजराती से उसकी पुरानी रंजिश थी जिसके चलते उसने सूरज की हीरो डीलक्स बाईक चोरी की और उसे बेचने के उद्देश्य से सौंरा पहाड़ी के पास झाडिय़ों में छिपा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बाईक जप्त कर ली है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा प्रधान आरक्षक हितेंद्र, आरक्षक गुलाब, शिवम, भगवानदास और संजीव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here