Home छतरपुर पुरानी बुराई के चलते युवक के साथ मारपीट

पुरानी बुराई के चलते युवक के साथ मारपीट

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा थान क्षेत्र के ग्राम ढोंढऩ में कुछ लोगों ने एक राय होकर अकेले युवक के साथ पुरानी बुराई के चलते मारपीट कर दी। मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हुआ है और उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल शिवप्रसाद पुत्र स्वामी यादव उम्र 20 ने बताया कि कुछ समय पूर्व जब उसकी बहिन की बाराज गांव में आई थी तब गांव के कुछ लोगों का बारातियों से विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते झगड़ा करने वाले लोग उससे बुराई मानते हैं। बीते रोज सुबह करीब 8 बजे जब शिवप्रसाद गांव की एक दुकान पर था तभी बुराई मानने वाले लोगों ने उस पर हमला कर दिया। विवाद में बीच-बचाव कर रहे ओमप्रकाश पिता छिद्दी यादव पुत्र 21 वर्ष भी घायल हो गया। घटना के बाद दोनों घायलाकें को जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई है। मारपीट करने वालों के नाम ढोंढऩ निवासी कंछेदी आदिवासी, बसंता, मदन और कदन सहित कुल अन्य 4 लोग शामिल थे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here