Home छतरपुर डॉ. आराधना सिंह को मिला साहित्य रत्न सम्मान

डॉ. आराधना सिंह को मिला साहित्य रत्न सम्मान

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर के जाने-माने नेत्र चिकित्सक डॉ. एसके बुन्देला की पुत्रवधू एवं न्यूरो सर्जन डॉ. यशपाल बुन्देला की पत्नि व दिल्ली की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आराधना सिंह साहित्य रचना के लिए सम्मानित की गई हैं। उन्हें इंडिया नेटबुक्स के साहित्य महाकुंभ में विश्व के 154 साहित्यकारों के साथ उनकी साहित्य रचना के लिए सम्मानित किया गया है।
उप्र के नोएडा में बीपीए फाउण्डेशन व इंडिया नेटबुक्स के तत्वावधान में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों का महाकुंभ आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट लेखन करने वाले साहित्यकार सम्मानित हुए। इन्हीं साहित्यकारों में डॉ. आराधना सिंह सम्मिलित रहीं जिन्होंने अपनी साहित्य रचना के लिए साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here