Home छतरपुर  भाभी को तोहफे में दिया अवैध कट्टा

 भाभी को तोहफे में दिया अवैध कट्टा

Jeevan Ayurveda

सोशल मीडिया पर डाली पिक्चर, अब होगी कार्यवाही
छतरपुर। छतरपुर के कतरवारा निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जो उसे महंगी पड़ सकती है। इस तस्वीर में अपनी दुल्हन बनी भाभी को अवैध कट्टा भेंट कर रहा है। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुलिस ने इस फोटो पर संज्ञान लिया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अवैध कट्टे के साथ नजर आ रहे युवक का नाम साहिल बंसल बताया जा रहा है जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कतरवारा का निवासी है। साहिल ने अपनी नवविवाहित भाभी प्रीति को तोहफे में ये अवैध हथियार भेंट करते हुए फोटो खिंचाया था और फिर इस फोटो को अपने स्टेटस में लगाया था। फोटो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। एएसपी विक्रम सिंह ने कहा कि फोटो पर संज्ञान लेते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here