Home छतरपुर छतरपुर दौरे पर आए मंत्री विजय शाह से शिक्षक अधीक्षक संघ ने...

छतरपुर दौरे पर आए मंत्री विजय शाह से शिक्षक अधीक्षक संघ ने की मुलाकात

Jeevan Ayurveda

अधीक्षकों द्वारा 4 सूत्रीय मांगों का सौंपा गया ज्ञापन

नोट: इस समाचार के साथ फोटो 09 लगाएं।छतरपुर। जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश शासन मंत्री कुंवर विजय शाह छतरपुर प्रवास पर आने पर सर्किट हाउस छतरपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग शिक्षक अधीक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जीडी सोनकिया के नेतृत्व में समस्त अधीक्षकों द्वारा 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से मंत्री द्वारा की गई घोषणा की विभागीय छात्रावास में आउटसोर्स से अधीक्षक रखे जाने की चर्चाएं हुई। इस संबंध में मंत्री से विभाग में पूर्व से कार्यरत शिक्षक अधीक्षक को अधीक्षक पद पर यथावत रखे रहने की मांग की गई। मंत्री द्वारा समस्त अधीक्षकों को सहानुभूति पूर्वक आश्वासन देते हुए कहा गया कि आप लोगों की मांग पर विचार करते हुए आपके हित में यथासंभव उचित निर्णय लिया जाएगा। समस्त शिक्षक अधीक्षक मेरे परिवार के सदस्य हैं उनके साथ कोई भी अन्याय पूर्ण निर्णय नहीं होगा। इस अवसर पर आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग सागर संभाग सागर की संभागीय उपायुक्त डॉ प्रियंका राय सहित प्रेम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, अधीक्षक आशीष शुक्ला, अरुण सक्सेना, डीके जैन, अनिल चौरसिया, राजाराम अहिरवार, गायत्री बेबी संशिया, मुन्नाबाबू सोनकिया, केडी अग्रिहोत्री, अनूप नायक सहित अन्य छात्रावास अधीक्षक मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here