
छतरपुर। रात्रि पर्व पर सभी जगह भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है साथ ही शिव बारात के रूप में चल समारोह भी निकाला जाता है। अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जुड़ाव रखते हुए शहर की एक कॉलोनी के बच्चों ने भी भगवान शिव व माता पार्वती का भेष बनाकर पूरी कॉलोनी में शिव बारात निकाली। कॉलोनी स्थित मंदिर में दिन भर भगवान शिव का अभिषेक व पूजा अर्चना हुई। इसके बाद रात में कॉलोनी के बच्चों ने भगवान शिव,माता पार्वती एवम् गणों की सजीव झांकी सजाकर बारात निकाली। इस बारात में सभी कॉलोनीवासी शामिल हुए। शिव बारात का घर घर आरती उतारकर पूजन भी किया गया। अंत में प्रसाद वितरण हुआ।







