
नौगांव। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन की उपस्थिति में पीएम कालेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय बापू महाविद्यालय में कॉलेज प्रबंधन तथा छात्र-छात्राओं के साथ साइबर सुरक्षा आभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी अगम जैन ने छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव की बारीकियां बताई। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के चलते अपराधी भी नये-नये तरीके अपना रहे हैं। आज हर व्यक्ति मोबाइल व इंटरनेट बैकिंग का प्रयोग कर रहा है, इनमें से कई लोग जानकारी के अभाव में साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने आवाहन किया कि डिजिट वॉरियर्स के रूप में समाज के हित में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करें और पुलिस की सहायता करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर घटना होने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें।








