Home छतरपुर अवैध शराब संग्रह के दो हजार के मुख्य आरोपी को पुलिस ने...

अवैध शराब संग्रह के दो हजार के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

15
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा लगातार फरार आरोपियों की धर पकड़ के संबंध में निर्देशित किया गया है। थाना खजुराहो पुलिस ने अप्रैल माह में भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रह के स्थान पर छापामारी कार्यवाही कर 242 पेटी अवैध शराब जप्त कर आरोपी गंगा यादव निवासी हथनी को गिरफ्तार किया था। फरार शेष आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा दो हजार के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। थाना प्रभारी खजुराहो उप निरीक्षक अतुल दीक्षित व पुलिस टीम द्वारा थाना खजुराहो के अपराध क्रमांक 73/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में फरार आरोपी राजा राम उर्फ चुटू यादव पिता मल्थू यादव उम्र 45 साल निवासी ग्राम अतरार थाना सटई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।उक्त आरोपी आचार संहिता के दौरान पूर्व में पकड़ी गई 242 पेटी शराब का मुख्य आरोपी था जो लगातार डेढ़ माह से फरार था। आरोपी के ऊपर पूर्व में भी शराब रखने-बेचने एवं मारपीट करने के कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी खजुराहो उपनिरीक्षक अतुल दीक्षित, उपनिरी. मारकंडे मिश्रा, आर. सोनू यादव, मनीष दुबे, मयंक एवं खजुराहो पुलिस की मुख्य भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here