Home छतरपुर लवकुशनगर में पहली बार आयोजित हुआ गरबा महोत्सव

लवकुशनगर में पहली बार आयोजित हुआ गरबा महोत्सव

Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। लवकुशनगर के सृजन एजुकेशन ग्रुप द्वारा गरबा नृत्य का कार्यक्रम पहली बार रखा गया जिसमें लोगों में भारी उत्साह देखा गया है। यह कार्यक्रम ओरिजिन पब्लिक स्कूल में रखा गया। गरबा कार्यक्रम में ओरिजिन पब्लिक स्कूल, सृजन महाविद्यालय, क्लाइमेक्स स्कूल एवं स्टाफ के द्वारा गरबा के कार्यक्रम में भाग लिया गया। वहीं लवकुशनगर शहर से भी दो टीमों ने भाग लिया।सृजन महाविद्यालय के डायरेक्टर मनोज चतुर्वेदी द्वारा गरबा नृत्य उत्सव आयोजित किया। लवकुशनगर अनुविभाग में कभी भी गरबा महोत्सव का आयोजित नहीं किया गया। गरबा महोत्सव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में मुख्य रूप से राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया, एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे, उपजेल अधीक्षक अनिल पाठक, भाजपा महिला नेत्री उपमा त्रिपाठी सृजन के डायरेक्टर मनोज चतुर्वेदी, डॉक्टर सुधीर दुबे, राकेश रिछारिया, अनिल त्रिपाठी, रामू यादव एवं पत्रकार मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here