
बकस्वाहा। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बकस्वाहा में लिखित प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसका आयोजन भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत सांविधिक निकाय भारतीय मानक ब्यूरो, शाखा भोपाल की ओर से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकस्वाहा में स्थापित बीआईएस क्लब की ओर से किया गया। ज्ञातव्य हो कि उक्त निकाय सम्पूर्ण भारत में हॉलमार्क, उत्पाद और वस्तुओं के मानकीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है।प्रतियोगिता का शुभारम्भ, समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार राय ने मां सरस्वती के चरणारविन्दों में पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात क्लब के सभी विद्यार्थियों ने पूरी तन्मयता से प्रश्नोत्तरी के हल ढूढे और अपनी दक्षता का परिचय दिया। प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त मूल्यांकन कार्य विद्यालय स्टॉफ के सहयोग से किया गया।प्रथम स्थान का कीर्तिमान अनुपम बिल्थरे ने रचा। द्वितीय स्थान पर पवन आदिवासी , तृतीय स्थान गोवर्धन यादव, एवं चतुर्थ स्थान आगम प्रकाश संधेलिया ने प्राप्त किया । यहाँ क्रमश: प्रथम, द्वितीय , तृतीय एवं चतुर्थ स्थान करने वाले छात्रों को पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शेष सभी छात्रों को उनकी सहभागिता सुनिश्चिति पर प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। प्रतियोगिता का सम्पूर्ण संयोजन और निर्देशन बीआईएस क्लब एससी – 2279 के संयोजक एवं मेंटर हिना अली ने किया। उक्त कार्यक्रम में राजेश बिल्थरे, केएल यादव, जीपी विश्वकर्मा, राकेश यादव, भास्कर गंधर्व, पूजा गंधर्व, स्वयंप्रभा जैन, सुरेन्द्र तिवारी, पंकज जैन, श्रीकांत खरे, राघवेन्द्र सिंह, काशीराम पटेल, कीरत आदिवासी, शामिल रहे।







