Home छतरपुर छतरपुर की पहचान रहे बनर्जी टूर्नामेंट का आयोजन ठप्प

छतरपुर की पहचान रहे बनर्जी टूर्नामेंट का आयोजन ठप्प

Jeevan Ayurveda

विश्वविद्यालय ने पल्ला झाड़ा, नगर पालिका भी भूली
छतरपुर। कई दशकों तक छतरपुर की पहचान रहा देश के शीर्ष खेल आयोजनों में शुमार एसएन बनर्जी अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट इस वर्ष भी नहीं आयोजित किया गया। छतरपुर के पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को आयोजित करने की जिम्मेदारी पहले विश्वविद्यालय प्रबंधन निभाता था और फिर इसे नगर पालिका छतरपुर द्वारा आयोजित कराया जाने लगा था लेकिन पहले कोरोनाकाल के कारण इसका आयोजन ठप्प रहा और अब स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह आयोजन नहीं किया गया।
कई खिलाडिय़ों की यादें जुड़ीं, छतरपुर की पहचान बनी छतरपुर के 125 साल पुराने महाराजा महाविद्यालय के पहले प्राचार्य एसएन बनर्जी के नाम पर आयोजित होने वाला यह देश का पहला ऐसा टूर्नामेंट था जो किसी शिक्षक के नाम पर आयोजित किया जाता था। यह देश के 6वें-7वें बड़े फुटबाल टूर्नामेंट में शुमार रहा है। इस आयोजन से छतरपुर की तीन पीढिय़ों की यादें जुड़ी हैं। कई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेले और इस आयोजन का हिस्सा रहे। इस आयोजन से ही कई उद्घोषक निकले जो राष्ट्रीय स्तर पर छतरपुर का नाम रोशन करते रहे। लेकिन अब इस टूर्नामेंट की फिक्र किसी को नहीं है।
इनका कहना- कोरोनाकाल के कारण यह टूर्नामेंट बंद पड़ा था। इस वर्ष इस टूर्नामेंट को आयोजित कराया जा सकता था लेकिन स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण यह आयोजन इस बार भी नहीं हो सका। जैसे ही निर्माण कार्य पूरा होता है हम इस टूर्नामेंट को आयोजित करने का प्रयास करेंगे।
ज्योति चौरसिया, नपाध्यक्ष, छतरपुर

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here