
खजुराहो। विश्व पर्यटन नगर खजूराहो में नगर परिषद् द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले 15 दिवसीय मेला महाशिवरात्रि का भव्य शुभारंभ हो गया। राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया ने बीती रात फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया,इस मौके पर न.प.अध्यक्ष-अरुण अवस्थी,भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष-नीरज चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि-आशाराम पाल,पार्षद-दुर्गा पटेल,टीकाराम शास्त्री सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए,इस अवसर परमुख्य अतिथि विधायक अरविंद पटैरिया ने कहा बुंदेलखंड में मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं जिन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है,खजुराहो का मेला पर्यटन बढ़ाने के उद्देश्य को भी पूरा करता है। उन्होंने कहा कि मेला हमारी पुरातन पहचान है। इसे आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है,उन्होने कहा कि बुंदेलखंड में मेले ऐंसा संगम होते हैं जहाँ पर एक दूसरे से मिलना हो जाता है,लोगों को एक दूसरे की कुशलक्षेम हो जाती है,साथ ही सुख-दुख की जानकारी मिल जाती है,मेले से अपनी जरूरतों का सामान भी सस्ते दामों में क्रय कर सकते हैं, सी.एम.ओ.बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि मेले में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल आपूर्ति, पुलिस सहायता, स्वास्थ्य सुविधा, शिकायत निवारण तथा मेले में गुम एवं खोये हुओं की सूचना देने की समुचित व्यवस्था की गई है।







