Home छतरपुर अज्ञात बदमाशों ने बस स्टैंड पर किए हवाई फायर, मचा कोहराम

अज्ञात बदमाशों ने बस स्टैंड पर किए हवाई फायर, मचा कोहराम

Jeevan Ayurveda

बस कंपनी के कर्मचारी को छुरा मारकर किया घायल, टैक्सी पर भी चलाई गोली

छतरपुर। गुरूवार की शाम को शहर के बस स्टैंड पर उस वक्त कोहराम मच गया, जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने पहले एक व्यक्ति पर छुरे से हमला किया और इसके बाद हवाई फायर कर दिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। भागते वक्त बदमाशों ने एक अन्य टैक्सी के ऊपर भी फायर किया। गनीमत रही कि टैक्सी का चालक गोली से बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े 4 बजे दो बाईकों पर सवार होकर बदमाश बस स्टैंड पहुंचे और यहां काम में लगे एक बस कंपनी के कर्मचारी को छुरा मार दिया। छुरा मारने के बाद बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायर किए जिससे बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद जब बदमाश भाग रहे तभी रास्ते में उनके द्वारा एक अन्य टैक्सी के ऊपर भी फायर किया गया। गनीमत रही कि गोली टैक्सी चालक को लगने की बजाय टैक्सी में फंस गई और चालक बाल-बाल बच गया। जिस व्यक्ति को छुरा मारकर घायल किया गया है उसका नाम भीम पुत्र छिद्दे अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी मातवना मोहल्ला छतरपुर है। घायल भीम अहिरवार एक बस कंपनी का कर्मचारी है। वहीं जिस टैक्सी पर गोली चलाई गई है उसका नाम सुरेश है। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अमन मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल भीम अहिरवार को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के कथन लिए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बस संचालन के विवाद में घटना कारित किए जाने की बात कही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here