
छतरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी छतरपुर संदीप जी आर के निर्देशो के परिपालन मे लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाकर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शासकीय शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर के बीएड एवं एमएड के छात्रों के द्वारा नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता शीर्षक से आयोजित नाटक प्राचार्य एम.के त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एवं स्वीप प्रभारी श्रीमती वीणा गुप्ता के तत्वाधान में संपन्न हुआ जिसमें छात्राध्यापक डॉ. राजेन्द्र सिंह, पंकज चौबे, संतोष कुशवाहा, रीना घंघौरिया, राममिलन राय, प्रदीप चौरसिया, संगीता परिहार, विष्णु पाण्डेय प्रमुख रूप से शामिल रहे। उक्त कार्यक्रम मे समस्त स्टाफ की सहभागिता रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट डाले जाने हेतु जागरूक करना रहा।








