Home छतरपुर अंतर्राज्यीय गिरोह ने की थी सर्राफा व्यापारी के साथ लूट

अंतर्राज्यीय गिरोह ने की थी सर्राफा व्यापारी के साथ लूट

12
0
Jeevan Ayurveda

लूट के जेवरात बरामद, सरगना सहित दो गिरफ्तार

छतरपुर। 18 दिसंबर 2023 को सिविल लाइन थानांतर्गत शांति नगर कॉलोनी में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताया गया है कि उक्त घटना को अंतर्राज्यीय गिरोह ने अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना के सरगना सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही व्यापारी से लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। गुरूवार की शाम को पुलिस कंट्रोल रूप में पुलिस अधीक्षक ने उक्त मामले का खुलासा करते हुए विस्तृत जानकारी मीडिया को दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18 दिसंबर 2023 को सर्राफा व्यापारी सुनील सोनी के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट और मारपीट की थी। व्यापारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 394, 397 के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरु की। बदमाशों को पकडऩे के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान 8 फरवरी को पड़ोसी जिले के पृथ्वीपुर में इसी तरह से लूट की घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी छतरपुर पुलिस को मिली, जिस पर पुलिस ने निवाड़ी जेल में बंद लूट के आरोपियों से पूछताछ करते हुए छतरपुर की लूट के आरोपियों के हुलिए का मिलान किया। तकनीकी आधार से परीक्षण करने पर पृथ्वीपुर लूट के 6 आरोपियों में से 4 आरोपियों का मिलान छतरपुर की शांति नगर कॉलोनी की लूट के आरोपियों से हो गया। पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई कि दोनों लूटों का मास्टर माइंड अतर्राजीय गिरोह का सरगना है और एक पढ़ा लिखा शातिर अपराधी है। सरगना पृथ्वीपुर लूट से फरार हो गया था। उसके बार में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अहमदाबाद (गुजरात) में है। इसके बाद सिविल लाईन पुलिस ने सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
इस तरह बनाया गया था लूट का प्लान
पकड़े गए गिरोह के सरगना ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को उसने ग्राम उदगवां दतिया में अपने 5 साथियों के साथ लूट की योजना बनाई और वहां से सभी 6 आरोपी एक कार एवं दो मोटसाईकिलों लेकर छतरपुर पहुंचे। रैकी घटना के 2 माह पहले ही कर ली गई थी। पहले योजना आंख मे मिर्च डालकर लूट करने की थी लेकिन जब इस प्लान से सफलता नहीं मिली तो 18 दिसंबर को व्यापारी के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद मुख्य सरगना अपने साथियों के साथ ईशानगर, टीकमगढ़, पृथ्वीपुर, झांसी होते हुये दतिया पहुंच गए। यहां लूटे गए जेवारातों को आपस मे बांट लिया गया। आरोपी ने अपने हिस्से सहित अन्य दो आरोपियों का हिस्सा ग्वालियर में बेच दिया था। पुलिस ने लूट का माल भी बरामद कर सह आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी निवासी जबलपुर, हाल निवास देरी रोड छतरपुर तथा सह आरोपी निवासी ग्वालियर को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि शेष आरोपी निवासी उदगवां दतिया एवं कंधारी जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश जिला जेल निवाड़ी में बंद हैं। अभी तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
दो अन्य चोरियों का भी हुआ खुलासा
इस लूट के अलावा छतरपुर शहर में हुई कुछ अन्य चोरियों का खुलासा भी आरोपी से हुआ है। आरोपी ने बताया कि 2 अक्टूबर को उसने छतरपुर की पेप्टेक सिटी में एक सूने घर से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी की थी तथा 21 अक्टूबर को पायल ढाबा के पीछे राधिका कालोनी में भी एक सूने घर से चारी की थी। इन चोरियों का माल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here