Home छतरपुर पर्यटन नगरी में शिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात

पर्यटन नगरी में शिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात

12
0
Jeevan Ayurveda

तीन सैकड़ा बच्चों के 7 दलों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

छतरपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खजुराहो में भगवान मतंगेश्वर की की भव्य बारात का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष शिव बारात का मुख्य आकर्षण लगभग तीन सैकड़ा बच्चों के 7 दल रहेंगे जो अलग-अलग तरीके का प्रदर्शन कर आयोजन में चार-चांद लगाने का कार्य करेंगे। इस हेतु सभी बच्चों को खजुराहो के चिल्ड्रन पार्क में छतरपुर और खजुराहो के प्रशिक्षकों द्वारा तैयार किया जा रहा है।प्रताप नवयुवक संघ के सदस्य प्रदीप सेन ने बताया कि शिव बारात में इस वर्ष शिव बारात में झंडा दल, झांझ दल, मुगदर दल, ढोल दल, तलवार दल, डमरू दल तथा मलखम्ब दल आकर्षण का केन्द्र रहेंगे, जिसके लिए करीब तीन सैकड़ा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त तीन सैकड़ा बच्चों को सात अलग-अलग दलों में बांटकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी बच्चे घंटों तक कड़ी मेहनत कर तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियां और बच्चों का प्रशिक्षण लगभग अंतिम चरण है। इस भव्य आयोजन में अब सिर्फ दो दिन का समय शेष है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर खजुराहो में भव्य आयोजन होगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here