छतरपुर। पड़ोसी जिले टीकमगढ़ से छतरपुर जिले के सटई कस्बे के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया युवक जब वापिस अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में एक पिकअप वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।टीकमगढ़ जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा का रहने वाले 29 वर्षीय बबलू पुत्र चेतराम अहिरवार ने बताया कि बीते रोज वह अपनी बाईक से छतरपुर जिले के सटई, अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। निमंत्रण करने के बाद जब वह वापिस अपने गांव जा रहा था तभी मातगुवां के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअपट से उसकी टक्कर हो गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल बबलू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।









