Home छतरपुर नौगांव में मूसलाधार बारिश, दो इंच से ज्यादा दर्ज हुआ आंकड़ा

नौगांव में मूसलाधार बारिश, दो इंच से ज्यादा दर्ज हुआ आंकड़ा

Jeevan Ayurveda

पिछले साल इसी दिन तक बड़ामलहरा में हुई थी 5 इंच बारिश

छतरपुर। प्रशासन द्वारा एक जून से बारिश के आंकड़े इकट्ठे किए जाते हैं। इन आंकड़ों में प्री मानसून की बारिश भी शामिल होती है। एक दिन के आंकड़ों में बीते रोज नौगांव में झमाझम बारिश हुई। 30 जून के वर्षा के आंकड़े के आधार पर नौगांव में दो इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि लवकुशनगर, राजनगर, गौरिहार में बूंदाबांदी हुई है। बक्स्वाहा में डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 30 जून तक कुल 29.3 इंच बारिश हुई है जबकि इसी अवधि में गत वर्ष 49 इंच बारिश दर्ज की गई थी।जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग द्वारा 22 जून से मानसून के सक्रिय होने का अनुमान जताया गया था लेकिन बारिश 25 जून के बाद प्रारंभ हुई। लेकिन अभी भी लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। भू अभिलेख अधीक्षक कार्यालय से वर्षामापी यंत्रों के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नौगांव में एक दिन में 2 इंच बारिश दर्ज हुई जबकि बक्स्वाहा में डेढ़ इंच बारिश हुई है। आसमान में बादलों का डेरा है लेकिन काले बादल बूंदाबांदी कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अच्छी बारिश की पूरी संभावनाएं बनी हुई हैं लेकिन कहां कैसी बारिश हो रही है इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। पिछले साल की तुलना में वर्तमान स्थिति में बारिश का आंकड़ा करीब 20 इंच पीछे चल रहा है। जिले में औसतन 42 इंच बारिश होती है अभी तो सिर्फ 3.7 इंच बारिश हुई है। अब तक सबसे ज्यादा राजनगर में 9.3 इंच बारिश दर्ज की गई है जबकि सबसे कम 0.7 इंच बारिश लवकुशनगर में हुई है। छतरपुर में 3.2 इंच, बिजावर में 3.5 इंच, नौगांव में 4.7 इंच, गौरिहार में 2.2 इंच, बड़ामलहरा में 1.2 इंच और बक्स्वाहा में 4.4 इंच बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से किसान खरीफ की फसलों की बुवाई करने में जुट गए हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here