Home छतरपुर साड़ी वॉकथॉन का आयोजन आज

साड़ी वॉकथॉन का आयोजन आज

8
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

छतरपुर। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा एक भारत साड़ी वॉकथॉन का आयोजन गुरुवार शाम 5.45 बजे से आयोजित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर संदीप जी.आर. ने साड़ी वॉकथॉन के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके लिए नोडल अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर तपस्या परिहार एवं सहा. नोडल डिप्टी कलेक्टर राहुल चौहान को नियुक्त किया गया है। साड़ी वॉकथॉन में लगभग 1 हजार महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिसमें सभी निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि से वॉकथॉन में सहयोग की अपील की गई है। वॉकथॉन छतरपुर शहर के उ.मा.वि क्रमांक 01 से शुरू होगा एवं इसका मार्ग लगभर 1 कि.मी. रखा गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here