Home छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली थाना पुलिस ने विगत दिवस पेट्रोलिंग के दौरान सिंघाड़ी नदी के पास में एक युवक के अवैध हथियार लेकर दहशत फैलाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली अरविंद कुजूर ने पुलिस टीम को संदेही के संबंधित स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर 315 बोर के देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जुगनू उर्फ गुलाम अहमद उम्र 35 वर्ष निवासी सबनीगर मोहल्ला बताया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here