Home छतरपुर रेल्वे स्टेशन पर स्थापित हुई महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा

रेल्वे स्टेशन पर स्थापित हुई महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा

7
0
Jeevan Ayurveda

लगभग पूरा हुआ सौंदर्यीकरण का कार्य, जल्द होगा अनावरण
छतरपुर। शहर के रेल्वे स्टेशन पर लंबे समय से चल रहा सौंदर्यीकरण का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। सौंदर्यीकरण के तहत रेल्वे स्टेशन पर महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा भी लगाई जा रही है, जिसे गुरूवार संबंधित स्थान पर स्थापित किया गया। जल्द ही प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शहर के पन्ना रोड पर स्थित महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे विभाग द्वारा करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से दो पार्क, सुलभ कॉम्प्लेक्स और पार्किंग सहित विभिन्न प्रकार के सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया है। साथ ही स्टेशन परिसर के मुख्य पार्क में साढ़े पांच फीट ऊंची महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है। राजस्थान के कलाकारों द्वारा बनाई गई महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा गुरूवार को पार्क में स्थापित कर दी गई है, शीघ्र ही प्रतिमा का अनवारण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के तहत रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास दो छोटे-छोटे ग्रीन पार्क निर्मित किए गए हैं। इन पार्कों में बाउंड्रीवॉल, घास और आकर्षक पौधे लगाए गए हैं। पौधे और घास खराब न हो, इसके लिए सभी पार्कों में पाइप लाइन डालकर पानी की व्यवस्था की गई है। परिसर में रात के समय पर्याप्त उजाला रहे, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर लाइटिंग कर हाई मास्क लाइट भी लगाई गई हैं। इसके अलावा परिसर में दो बड़े-बड़े पार्क और पार्किंग भी तैयार की गई है ताकि यहां आने वाले वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जा सके। परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए एक सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here