Home छतरपुर कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ की दो बसों पर बड़ी कार्यवाही

कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ की दो बसों पर बड़ी कार्यवाही

Jeevan Ayurveda

अनाधिकृत स्थल एवं जगह जगह बस खड़ी कर सवारी बैठाने उतारने पर हुई कार्यवाही
छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर संदीप जी.आर. के निर्देश पर बुधवार को अनाधिकृत स्थल एवं जगह जगह बस खड़ी कर सवारियों को बैठाने उतारने पर दो बसों पर कार्यवाही की गई। सड़कों पर दौड़ रही बिना कंप्लीट कागजात एवं निर्धारित राशि से अतिरिक्त किराया वसूल करने एवं ओवर लोड सवारी बैठाने और अनाधिकृत स्थल रूप से कहीं भी बस खड़ी कर सवारी बैठाने उतारने पर दो बसों पर चालानी कार्यवाही की गई और आरटीओ में खड़ा कराया गया। एमपी 07 पी 1685 एवं एमपी 16 जेडसी 7450 नंबर की बसों पर कार्यवाही हुई। किसी भी वाहन का नियम विरुद्ध संचालन होने पर कार्यवाही जारी रहेगी। साथ ही जगह जगह बस खड़ी कर सवारी बैठाने उतारने पर भी कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा एक चार पहिया वाहन पर नियमानुसार नंबर प्लेट नहीं होने पर भी कार्यवाही हुई। बिना बस संचालकों से परिवहन नियमों के पालन करने की अपील की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here