Home छतरपुर टॉयलेट क्लीनर पीने से पिता पुत्र की हालत गम्भीर

टॉयलेट क्लीनर पीने से पिता पुत्र की हालत गम्भीर

14
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। थाना क्षेत्र के ग्राम गरखुवां में पिता पुत्र की उस वक्त हालत बिगड़ गई जब उन्होंने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। टॉयलेट क्लीनर पीने की वजह क्या है यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन गंभीर हालत में उन्हें बड़ा मलहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक गरखुवां निवासी कल्लू विश्वकर्मा 46 वर्ष एवं उसके पुत्र महेंद्र विश्वकर्मा 19 वर्ष ने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। दोनों की हालत बिगडऩे से परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा ले आए। बीएमओ डॉ  केपी बामोरिया की देखरेख में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता पुत्र ने किन कारणों से टॉयलेट क्लीनर पिया है यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो रहा लेकिन उनकी हालत स्थिर है। पूरी तरह से पिता पुत्र के स्वस्थ होने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here