छतरपुर। राष्ट्र निर्माण एवं नीति निर्धारण में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला स्तर पर नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल- 2024 जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल माध्यम में किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र, छतरपुर एवं श्री कृष्णा विश्वविद्यालय, छतरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों आकाश गौतम, मानस निगम, विजयलक्ष्मी मिश्रा, सोनम पटेल, निशा यादव ने वर्चुली माध्यम से सहभागिता की।इस प्रतियोगिता में चयन के उपरांत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेश चंद्र अहिरवार की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेंद्र सिंह गौतम, चेयरमैन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम, उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी और कुलसचिव विजय सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Home छतरपुर नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में श्री कृष्णा विश्वविधालय के स्वयंसेवकों ने सहभागिता...







