
छतरपुर। सोमवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर और एसपी कार्यालय में राजनगर जनपद के ग्राम टिकरी निवासी मुकेश मिश्रा ने शिकायती आवेदन देते बताया कि उनके गांव में गत गणतंत्र दिवस से लेकर अब तक लगातार राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होते आ रहा है। उन्होंने कलेक्टर-एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। मुकेश ने बताया कि गांव के उपस्वास्थ्य केन्द्र में गतणतंत्र दिवस के अवसर ध्वजारोहण किया गया था लेकिन इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को नियमानुसार उतारा नहीं गया। करीब दो सप्ताह बाद राष्ट्रीय ध्वज टूटकर अस्पताल के छज्जे पर गिर गया और अभी भी वहीं पड़ा है।







