
51 मरीजों को चिन्हित कर भोपाल में होगा इलाज
नौगांव। क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह और बुंदेलखंड जन कल्याण समिति के द्वारा शहर के सिविल अस्पताल परिसर में भोपाल के पीपुल्स क्रिटिकल कार्डियक केयर सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 485 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई तो वहीं गंभीर रोगों से पीडि़त 51 मरीजों को चिन्हित कर भोपाल ले जाकर नि:शुल्क इलाज एवं सर्जरी आदि की जाएगी।शहर के सिविल अस्पताल परिसर में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह उर्फ टीका राजा के द्वारा बुंदेलखंड जन कल्याण समिति ने पीपुल्स कार्डियक केयर सेंटर के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सोनकिया एवं भाजपा नेता राहुल साहू ने मां सरस्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में भोपाल से आई महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सुरभि पटने, डॉक्टर समृद्धि तिवारी, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ अभिषेक जैन, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीति, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ तरुण के द्वारा हार्ड, हड्डी, नाक-कान-गला रोग सहित अनेक रोगों की जांच एक मरीजों को दवाएं वितरित की गई। शिविर में 485 मरीजों की जांच कर इलाज करते हुए नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। जिसमें 188 महिला मरीज एवं 297 पुरुष मरीजों का इलाज किया गया। साथ ही डॉक्टर टीम ने चिकित्सा शिविर में आए गंभीर रोगियों का परीक्षण कर 51 मरीजों को चिन्हित कर इलाज के लिए बस द्वारा भोपाल ले जाया जाएगा। भोपाल में मरीजों का इलाज, सर्जरी आदि सुविधाएं नि:शुल्क की जाएगी।









