Home छतरपुर बड़ामलहरा विधायक ने सदन में उठाई प्राईमरी शाला और उन्नयन की मांग

बड़ामलहरा विधायक ने सदन में उठाई प्राईमरी शाला और उन्नयन की मांग

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री रामसिया भारती ने विधानसभा में अपने क्षेत्र के एक गांव में प्राइमरी शाला खोले जाने और एक माध्यमिक शाला का उन्नयन किए जाने की मांग उठाई है।बड़ामलहरा विधायक निज सहायक आरएस पाठक ने बताया कि विधानसभा सत्र फरवरी 2024 में बड़ामलहरा क्षेत्र की पहली बार विधायक चुनी गईं सुश्री रामसिया भारती ने क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में विधानसभा में याचिकाओं के माध्यम से मांग की। याचिका क्रमांक 2258 में उन्होंने ग्राम पंचायत मड़देवरा अंतर्गत ग्राम बसाई में शासकीय प्राथमिक शाला खोले जाने एवं विधानसभा याचिका क्रमांक 2408 में ग्राम माखनखेड़ा की शासकीय माध्यमिक शाला का हाईस्कूल में उन्नयन किए जाने की बात रखी। इन दोनों याचिकाओं को विधानसभा की कार्यसूचियों में शामिल किया गया है। विधायक सुश्री रामसिया भारती ने नगरीय प्रशासन विभाग से संबंधित विधानसभा प्रश्र सदन में उठाये गए जिसकी जांच हेतु नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आश्वासन दिया है कि नगर परिषद क्षेत्र बड़ामलहरा, घुवारा और बकस्वाहा में वर्ष 2021 से 2024 तक जो भी निर्माण कार्य किए गए हैं तथा सामग्री क्रय की गई है उसकी जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने आश्वस्त किया है कि जांच कमेटी में उन्हें शामिल किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here