
छतरपुर। जिले की सीमा से सटे पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नरवारा का एक युवक उस वक्त करंट की चपेट में आ गया, जब वह डीजे के ऊपर चढ़ा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरवारा निवासी देवेन्द्र पुत्र रामपाल यादव उम्र 24 वर्ष डीजे बजाने का काम करता है। शनिवार की दोपहर में देवेन्द्र एक कार्यक्रम में डीजे लेकर गया और डीजे के ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान उसका हाथ ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट से वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद देवेन्द्र को नौगांव के अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, देवेन्द्र का का हाथ और कान बुरी तरह झुलसा है। फिलहाल देवेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है।







