छतरपुर। गत 15 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत लेकर पुलिस ने मुस्कार अभियान के तहत लड़की की तलाश शुरु की। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त लड़की दिल्ली में है। नौगांव थाने की एक टीम को तत्काल दिल्ली रवाना किया गया, जो कि लड़की को सकुशल दस्तयाब कर वापिस नौगांव लागई। महिला पुलिस अधिकारी ने लड़की के कथन लिए, मेडिकल परीक्षण कराया और इसके बाद लड़की को उसके परिजनों के हवाले किया गया। लड़की को भगा ले जाने वाला लड़की भी नाबालिग बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध धारा 366, 376(1), 376(2एन) एवं पॉस्को एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।








