
प्रिया किशोरी जी सुना नहीं संगीतमय भागवतकथा
छतरपुर। जनपद क्षेत्र के प्रसिद्ध कूडऩताल धाम में 21 से 30 नवंबर तक भव्य धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है, जिसमें नवकुंडीय शनि महायज्ञ एवं नवग्रह, शनिदेव प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्रीधाम वृंदावन की कथा व्यास प्रिया किशोरी जी धर्मप्रेमियों को संगीतमय भागवतकथा सुना रही हैं। इसके साथ ही मंदिर पर श्रीराम कथा, श्री शिवपुराण, हनुमत कथा का भी आयोजन हो रहा है।
21 नवम्बर को कलश यात्रा के साथ यह आयोजन शुरु हुआ था, जिसके बाद 22 नवम्बर को मण्डप पूजन, अग्रि मंथन, 23 नवम्बर को जलाधि-फलाधिवास, 24 नवम्बर को पूजन महाभिषेक, हजारा, नगर परिक्रमा, 25 नवम्बर को गौपूजन, कन्या पूजन, ब्राम्हण सम्मान, 26 नवम्बर को भारत के आए हुए संतों का आर्शीवाद समारोह, कार्यकर्ता एवं सभी समिति सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य उमेश शास्त्री वनारस और कथा व्यास के रूप में प्रिया किशोरी श्रीधाम वृन्दावन मौजूद हैं। आज 28 नवम्बर को श्री भाटे के महाराज जी द्वारा अखण्ड रामधुन और 29 नवम्बर को पूर्ण आहूति, कन्या भोज, पूजन आर्शीवाद तथा 30 नवम्बर शनिवार को शनि अमावस्या के दिन विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है। श्री शनिदेव सेवा समाज समिति कूडऩताल के अध्यक्ष अवध पटेल, पुजारी रामेश्वर प्रसाद ज्योतिषी, उपाध्यक्ष रामभरत पटेल, कोषाध्यक्ष बालमुकुन्द पटेल, सचिव शारदा पटेल, सहसचिव पुष्पेंद्र पटेल ने सभी भक्तगणों से आग्रह किया है कि इस यज्ञ में पहुंच कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।







