
कलेक्टर के निर्देशन में अभियान के तहत शुक्रवार को नगरीय क्षेत्रों में जल स्रोतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बक्सवाहा में तालाब की व्यापक स्तर पर सफाई की गई। साथ ही लोगों को अपने जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। तो वहीं खजुराहो के प्रेम सागर तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी तरह बिजावर नगर परिषद की टीम एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बड़ी देवी माता मंदिर स्थित चोपरा के घाट की साफ-सफाई एवं मिट्टी और जलकुंभी निकाल गई। यह कार्यक्रम नगर परिषद बिजावर और जन भागीदारी से कराया गया। साथ ही पौधरोपण किया गया।







