Home छतरपुर गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार की दी गई जानकारी

गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार की दी गई जानकारी

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत सिंगोड़ी आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित पोषण हेतु खानपान का आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही स्वच्छता एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए आवश्यक पोषण आहार के बारे में जानकारी दी गई। जिससे मां माता एवं शिशु दोनों स्वस्थ रह सकें। साथ ही हाई रिस्क के विषय में समझाकर उचित समय पर निदान एवं उपचार की सलाह दी गई और किशोरी बालिकाओं को मासिकधर्म के विषय में जानकारी दी गई। कुपोषित बच्चों का वज़न, ऊंचाई लेकर, सुपुष्टि योग दिया गया तथा सभी को निःशुल्क औषधि प्रदान की गई। इस दौरान गर्भवती, धात्री महिलाएं, किशोरी बालिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष टटम एवं रानीपुरा में पोषण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मोटे अनाज के सेवन के लिए प्रेरित किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here