Home छतरपुर 20 को मुख्यमंत्री करेंगे 50वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ

20 को मुख्यमंत्री करेंगे 50वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ

Jeevan Ayurveda

सात दिवसीय समारोह में होंगी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

खजुराहो। संस्कृति और विरासत के उत्सव खजुराहो नृत्य समारोह- 2024 का शुभारंभ 20 फरवरी को सायं 07 बजे से होने जा रहा है। विश्व धरोहर स्थल खजुराहो की धरती एक बार फिर शास्त्रीय नृत्य की गरिमामय प्रस्तुतियों से गुंजायमान होगा। समारोह की प्रेस वार्ता पर उप-संचालक, संस्कृति सुश्री वंदना पाण्डेय एवं निदेशक अकादमी जयंत माधव भिसे ने बताया कि 1975 में खजुराहो नृत्य महोत्सव शुरू हुआ था। इस वर्ष अपना स्वर्णजयंती वर्ष मना रहा है। इस उपलब्धि को खास एवं यादगार बनाने के लिये संस्कृति विभाग द्वारा कथक कुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस 20 फरवरी को कथक नृत्य के 1500 से 1800 कलाकारों द्वारा सामूहिक नृत्य ”कथक कुंभÓÓ प्रस्तुत कर ”विश्व रिकॉर्डÓÓ स्थापित किया जायेगा। संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी भोपाल के माध्यम से खजुराहो में प्रतिवर्ष खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सहभागिता से किया जाता है। पश्चिमी मंदिर समूह परिसर के अंदर चंदेलकालीन कंदारिया महादेव मंदिर तथा देवी जगदंबा मंदिर के मध्य विशाल मुक्ताकाशी मंच पर यह उत्सव 26 फरवरी तक आयोजित होगा।वहीं आदिवर्त संग्रहालय खजुराहो के प्रभारी अधिकारी अशोक मिश्र ने कहा कि संग्रहालय द्वारा पारंपरिक कलाओं का राष्ट्रीय समारोह लोकरंजन का आयोजन 20 से 26 फरवरी, 2024 तक प्रतिदिवस सायं 05 बजे से किया जा रहा है। 20 फरवरी से आदिवर्त संग्रहालय खजुराहो का समय दोपहर 12 बजे से 09 बजे तक पर्यटकों एवं दर्शकों के लिये किया गया है। समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद वी. डी. शर्मा, संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग शिव शेखर शुक्ला, संचालक संस्कृति एनपी नामदेव उपस्थित होंगे। खजुराहो नृत्य समारोह में प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैलियों जैसे भरतनाट्यम, ओडिसी, कथक, मोहिनीअटट्म, कुचिपुड़ी, कथकली, सत्रिया के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही लोकरंजन समारोह में विभिन्न राज्यों के जनजातीय और लोक नृत्यों के साथ गायन प्रस्तुतियां दी जायेंगी।रोमांच प्रेमियों को म.प्र. टूरिज्म की ओर से मिलेगी सौगातमहोत्सव के दौरान खजुराहो में देश-विदेश से पहुंचने वाले सैलानियों को रोमांच का अनुभव भी मिलेगा। म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा विभिन्न रोमांचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। रोमांच प्रेमियों के लिए स्काई डाईविंग (20-25 फरवरी 2024), कैम्पिंग, ट्रेल जॉय राइड, वाटर एडवेंचर, स्पीड बोट, बनाना राईड, शिकारा बाईड, ऱॉफ्टिंग, विलेज टूर, ई-बाइक टूर, रानेह फॉल टूर, दतला पहाड़, सेगवे टूर, खजुराहो नाईट टूर, फॉर्म टूर जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।मध्यप्रदेश रूपंकर कला पुरस्कार/प्रदर्शनी एवं अलंकरणशुभारम्भ अवसर पर मध्यप्रदेश रूपंकर कला पुरस्कार/प्रदर्शनी एवं अलंकरण होगा। इसमें राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विख्यात रूपंकर कलाकारों के नाम से स्थापित दस राज्य स्तरीय पुरस्कार चयनित कलाकारों को प्रदान किये जाएंगे। अलंकृत कलाकारों को पुरस्कार स्वरूप सम्मान राशि प्रदान करते हुए प्रशंसा पत्र, शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here