Home छतरपुर बच्चों से भीख मंगवा रहा था शराबी विकलांग

बच्चों से भीख मंगवा रहा था शराबी विकलांग

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार को छतरपुर शहर के छत्रसाल चौक क्षेत्र में एक शराबी विकलांग व्यक्ति को अपनी तीन पहिया बाइक पर दो मासूम बच्चों को बैठाकर उनसे भीख मंगवाते हुए पकड़ा गया। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना सिटी कोतवाली थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी मौके पर पहुंचे और विकलांग व्यक्ति सहित दोनों बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में था और बच्चों को तपती धूप में बिना चप्पल पहने गलियों और चौराहों पर घूमाकर भीख मंगवा रहा था। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह व्यक्ति अक्सर इसी तरह बच्चों का इस्तेमाल करता है और स्वयं शराब के नशे में रहता है। शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय के समीप छत्रसाल चौक क्षेत्र में बच्चों को भीख मांगते देख लोगों ने आपत्ति जताई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है। सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बच्चों के अधिकारों का हनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी व्यक्ति का कोई गिरोह से संबंध है या नहीं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here