Home छतरपुर मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन

मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन

11
0
Jeevan Ayurveda

बक्सवाहा। नगर की अशासकीय संस्था एस. पी.के. जैन मेमोरियल स्कूल में अभिनव पहल करते हुए भारतीय संस्कृति एवम संस्कारों से जोडऩे वाले कार्यक्र्म मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बक्सवाहा की अध्यक्ष श्रीमति रजनी यादव, नगर परिषद की अध्यक्ष किरण सोनी, वरिष्ठ समाजसेवी बृजगोपाल सोनी एवं संस्था के अध्यक्ष नाथूराम मलैया की गौरवमयी उपस्थिति रही। संस्था के संचालक प्रधानाचार्य दिलीप मलैया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि वर्तमान में पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से हमारी नव पीढ़ी भारतीय संस्कृति एवम संस्कारों से विमुख होती जा रही है। आज के दिन को प्रेम दिवस के रूप में मनाने लगी जिससे युवा अपना ओज एवं तेज खोते जा रहे है। हमारे नौनिहालों में संस्कारों का बीजारोपण करने एवं माता-पिता के प्रति आदर एवं सम्मान की भावना जाग्रत करने के लिए इस तरह के आयोजन को प्रारंभ करने की आवश्यकता है और विद्यालय अपना दायित्व निभाने की ओर दृढ़संकल्पित है। विद्यालय की शिक्षिका रक्षा तिवारी ने हमारे जीवन में माता-पिता के योगदान बताते हुए बच्चों को उनका आदर-सम्मान करने की सीख दी।संस्था के बच्चों द्वारा माता-पिता को समर्पित विभिन्न गीत, कविता, नृत्य एवम नाटक के माध्यम से प्रस्तुति देकर उपस्थित माता-पिता की आंखे नम कर दी। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने माता-पिता को तिलक, पुष्पहार, आरती उतारकर एवम चरण स्पर्श कर पूजन किया। माता-पिता ने बच्चों को गले लगाकर आशीर्वाद की बौछार की । यह दृश्य देखकर अनेक माता-पिता की आंखे नम हो गयी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here