
31 मई तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा साप्ताहिक नशा मुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन
छतरपुर। ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय किशोर सागर द्वारा 31 मई तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक नशा मुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन पूरे जिले भर में किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 23 मई को छत्रसाल चौराहा स्थित श्रमिक प्रतीक्षालय में और मोटे के महावीर मंदिर परिसर में लगाकर की गई।इसी तारतम्य में दूसरे दिन छतरपुर जिला अस्पताल में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन जी एल अहिरवार जी, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ शरद चौरसिया, जिला नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रक एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक नोगरिया, डेंटिस्ट डॉ मुकेश दांगी, डॉ दीपशिखा, डॉ प्रियंका, डॉ अभय सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट अरुण गुप्ता सहित समस्त स्टाफ की मौजूदगी में किया गया।इस अवसर पर हरपालपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके आशा एवं बीके रेखा ने सभी अतिथियों का तिलक एवं शब्दों के द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर बीके कल्पना ने नशा मुक्ति प्रदर्शनी के बारे में बताते हुए कहा कि आज हिंसा, एक्सीडेंट और बढ़ते हुए दुराचार बलात्कार का मूल कारण नशा ही है क्योंकि नशे में व्यक्ति अपना होश खो देता है और उसका हर निर्णय गलत होता है और उसका एक गलत निर्णय अनेकों का और उसका खुद का जीवन बर्बाद कर देता है अर्थात गलती एक की और प्रभाव सब पर पड़ता है।सिविल सर्जन जीएल अहिरवार जी ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ कि इस प्रयास से सभी को जुडऩा चाहिए और साथ ही अपील की कि यह नशा मुक्ति की प्रदर्शनी हर महीने अस्पताल परिसर में लगाई जाए, इससे परिवर्तन जरूर होगा। डॉ शरद चौरसिया एवं जिला नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रक डॉ अशोक नौगरिया ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। इस प्रदर्शनी को बीके सुमन, बीके नम्रता द्वारा सभी को बड़े ही सरल शब्दों में समझाया गया। इस आयोजन की व्यवस्था में बीके राम भाई, सत्यज्ञान, जमुना प्रसाद खरया, ममता बरसैंया पीयूषा दीक्षित बहन का विशेष सहयोग रहा। इस प्रदर्शनी का बहुत लोगों ने लाभ लिया और खुद जागरूक होकर सभी को जागरूक करने का संकल्प भी लिया।








