
छतरपुर। आज 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला जी की प्राणप्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में आज बागेश्वर बालाजी मंदिर परिसर की विभिन्न प्रकार के फूलों से भव्य सजावट की और बालाजी भगवान के मंदिर में आज 1 क्विंटल शुद्ध देशी घी के लड्डू, 11 प्रकार के फलों का प्रसाद लगाया गया साथ ही सुबह ब्रह्म मुहूर्त महारती की गई। आज बागेश्वर बालाजी जी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें डीजे, ढोल नगाड़े के साथ सीता राम, राधे कृष्ण भगवान की झाकियों के साथ यह शोभा यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा गांव के माता मंदिर, प्राचीन बिहारी जी के मंदिर, बानिया वाले भोलेनाथ के मंदिर होते हुए यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान यात्रा पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिलक लगाकर स्वागत किया। इस शोभायात्रा में ग्रामीणों के अलावा देश-विदेश से आए श्रद्धालु भी शामिल हुए। यात्रा में मुख्य रूप से पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम गर्ग सहित अनेक लोग मौजूद रहे।







