
लवकुशनगर। ओवर लोड टेक्सी ई रिक्शा आये दिन सवारियों को ढोते दिखाई देते है जो हादसे का कारण बनते है। लवकुशनगर से महोबा जा रही टेक्सी की ट्रक से जोरदार भिडं़त हो गई। भिड़ंत में टैक्सी में सवार 7 लोग घायल हुये है जिनमें 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार महोबा जिले के ग्रामीण अंचल से कुछ लोग लवकुशनगर पथ लेकर आये हुये थे लोग रात्रि में कार्यक्रम में शामिल हुए और सुबह 5 बजे लवकुशनगर से टेक्सी से महोबा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि टेक्सी में करीब 1 दर्जन लोग सवार थे। हरद्वार में पेट्रोल पम्प के पास टैक्सी की ट्रक से जोरदार भिडं़त हो गई जिसमें 7 लो घायल हुए हैं जिनमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों में सुनेना सेन, रामबाबू, प्रेमनारायण, सीताराम, सोनू, सविता सेन शामिल है जिसमें छिद्दू को सिर में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को 100 डायल की मदद से लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रक को पुलिस ने पकड़ कर थाना परिसर में रखवाया है।








