Home छतरपुर सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jeevan Ayurveda

बिजावर। प्रधानमंत्री के आवाहन पर 3 वर्ष से फिट इंडिया खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया की तर्ज पर सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन स्थानीय जानकी निवास मैरिज गार्डन में किया गया जिसमें लड़का-लड़की कबड्डी रस्साकसी, खोखो, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़ बालिका दौड़ 100 मीटर जूनियर एवं सीनियर जैसे खेलो का आयोजन किया गया। विधानसभा चुनाव के समय इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना था लेकिन चुनाव होने की वजह से इस कार्यक्रम का आयोजन हाल ही में किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार इस कार्यक्रम में पहुंचे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया साथ ही बिजावर में कार्यरत अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र नायक, बिजावर मंडल अध्यक्ष भरत सिंह परिहार, पवन जैन, भूपेंद्र गुप्ता, संजीव नरवरिया, संतोष खटीक सहित बिजावर के खेल प्रेमी मौजूद रहे। मंच का संचालन गौरव भटनागर एवं कामेन्ट्री सालार खान के द्वारा की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here