Home छतरपुर मतंगेश्वर मंदिर तथा पश्चिमी मंदिर समूह के सामने हुआ भव्य कार्यक्रम

मतंगेश्वर मंदिर तथा पश्चिमी मंदिर समूह के सामने हुआ भव्य कार्यक्रम

Jeevan Ayurveda

स्कूल शिक्षा तथा परिवहन मंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल
खजुराहो। अयोध्या में नवनिर्मित भव्य दिव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के चंदेलकालीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर तथा पश्चिमी मंदिर समूह परिसर के सामने सोमवार को प्रमुख धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा तथा परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया द्वारा की गई। समारोह में लाइव प्रसारण के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तो आसमान पर आतिशबाजी होने लगी और पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हुए आरती की गई साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ने मंच पर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए माइक से संगीतमय रामभजन भी गाया। समारोह में भजन गायक खनिजदेव सिंह और साथियों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, नपाध्यक्ष अरुण अवस्थी, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, तहसीलदार जन्मेजय मिश्रा, पार्षद गौरव सिंह बघेल, एड.वीरेन्द्र तिवारी, गौरव अग्रवाल, कपिल सोनी, राजीव वाजपेई, रामअवतार चौबे, आशाराम पाल, दुर्गा पटेल, अस्सु पटेल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त तथा स्थानीय नगरवासी शामिल हुए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here