
22 जनवरी को होगी यज्ञ की पूर्ण आहुति और कन्या भोज
नौगांव। अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के आवाहन पर प्रदेश में अनेकों मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी क्रम में नौगांव के समीप ग्राम सिंगरावन कला की देवी मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के तहत आचार्य पंडित रामकृपाल पाठक के द्वारा रामचरितमानस पर श्री राम यज्ञ किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आचार्य रामकृपाल पाठक रामलाल की प्रतिष्ठा से प्रसन्न होकर यह यज्ञ कर रहे हैं। इसके पहले भी वह, आने को तीर्थ क्षेत्र में रामचरितमानस का पाठ, कथा और रामचरितमानस पर कई यज्ञ कर चुके हैं यह उनका 56 वां यज्ञ है जो अयोध्या की रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई दोहा छंद पर आहुति दी जा रही है। आचार्य पंडित श्री रामकृपाल पाठक ने बता अभी सुंदरकांड तक की चौपाइयों की पूर्ण आहुति हो चुकी है इसके बाद लंका कांड और उत्तराखंड की चौपाई पर आहुति दी जाएगी। 22 तारीख को 12 बजे के लगभग यज्ञ की पूर्ण आहुति की जाएगी इस समय अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त में होगी और भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तब यहां पर भी यज्ञ की महाआरती का आयोजन होगा और कन्या भोज प्रसाद वितरण किया जाएगा।








