Home छतरपुर राजीनामा नहीं दिया इसलिए रची जा रही फंसाने की साजिश

राजीनामा नहीं दिया इसलिए रची जा रही फंसाने की साजिश

7
0
Jeevan Ayurveda

एसपी को आवेदन देकर युवक ने की जांच की मांग
छतरपुर। विगत मंगलवार को नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झींझन की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के दो लोगों पर जबरन दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। उक्त मामले में अब दूसरा पक्ष सामने आया है, जिसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने और वास्तविक दोषियों पर कार्यवाही कराने की मांग की है। आवेदन देने आए झींझन निवासी मोहन यादव ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के रूप सिंह यादव ने अपने पुत्र सुम्मेर सिंह और देवेन्द्र सिंह के साथ मिलकर उसके ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में नौगांव पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। तभी से आरोपीगण मोहन के ऊपर राजीनामा का दबाव बनाते आ रहे हैं। मोहन के मुताबिक जब उसने आरोपियों की बात नहीं मानी तो अब उनके द्वारा अपने परिवार की महिला से दुष्कर्म के झूठे आरोप लगवाकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। मोहन ने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में भी उसके ऊपर एक झूठा मामला दर्ज करा चुके हैं जिसकी जांच में वह निर्दोष साबित हुआ था। अब एक बार फिर आरोपियों द्वारा उसे फंसाने की साजिश रची गई है। एसपी को आवेदन देकर मोहन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही कराने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here