Home छतरपुर 10 दिनों से लापता है युवक, पुलिस के हाथ खाली

10 दिनों से लापता है युवक, पुलिस के हाथ खाली

7
0
Jeevan Ayurveda

महाराजपुर। नगर के वार्ड नंबर 8 का रहने वाला एक युवक गिरधारी शिवहरे पिछले करीब 10 दिनों से लापता है। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस के हाथ भी अब तक खाली हैं। युवक के बारे में कोई जानकारी न मिलने के कारण उसकी पत्नी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, और अब उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा होने लगा है। मृतक की पत्नी जानवी शिवहरे ने बताया कि 10 दिन पहले उसका पति किसी को कुछ भी जानकारी दिए बगैर कहीं चला गया था। उसके परिवार ने रिश्तेदारों सहित तमाम संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर ली है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। जानवी के अनुसार उसने थाना पुलिस को भी सूचित किया था लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते पुलिस को भी कुछ पता नहीं चल सका है। बहरहाल जानवी ने एक बार फिर पुलिस तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से अपने पति की तलाश कराने की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here