Home छतरपुर मां धंधागिरी मेले में हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाए करतब

मां धंधागिरी मेले में हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाए करतब

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बारीगढ़ में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां धंधागिरी में चल रहे मकर संक्रांति मेले के अंतिम दिन दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दाव-पेंच दिखाए। दंगल में क्षेत्रीय और बाहर के पहलवान शामिल हुए थे, जिन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता देखने के लिए चंदला विधायक और मध्य प्रदेश शासन में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी आयोजन स्थल पर पहुंचे। प्राकृतिक पहाडिय़ों के बीच बना यह अखाड़ा किसी स्टेडियम से कम नजर नहीं आ रहा था। दंगल देखने के लिए क्षेत्रभर से महिला-पुरुष और युवा पहुंचे। वहीं महिला कुश्ती मुकाबलों ने भी खूब तालियां बटोरीं। दंगल में एनाटॉमी के जनक डॉ बीडी चौरसिया की याद में दंगल केसरी विजेता अरविंद तिवारी ने मथुरा के जाने-माने पहलवान को हराकर 11000 का पुरूस्कार जीता, वहीं अर्जुन ने शैलू पहलवान को हराकर द्वितीय स्थान हासिल कर 5100 का पुरूस्कार अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर महिला पहलवान रहीं जिसे 2100 रूपए का पुरूस्कार मेला कमेटी और बीडी चौरसिया के परिजनों की तरफ से प्रदान किया गया। आनंद उत्सव के तहत आयोजित दंगल में मंत्री दिलीप अहिरवार ने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। सात दिन चले मेले में थाना जुझार नगर पुलिस और प्रकाश बम्हौरी पुलिस ने सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वाह किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here