
आगामी 22 जनवरी 2023 को जलाए जायेंगे 1100 राम द्वीप
छतरपुर। इस समय समूचे देश में अपने आराध्य देव भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा उनकी ही अयोध्या में होने को लेकर हर्ष का माहौल है। आगामी 22 जनवरी की इस तिथि को अविश्वरणीय बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। हिंदु उत्सव समिति ने भी अपने आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। 11 दिनों में सवा दो करोड़ श्रीराम नाम लेखन एवं संग्रह का संकल्प लिया गया है। जानकारी के मुताबिक कल्याण मंडपम में चल रही कथा के दौरान प्रख्यात कथा वाचक श्री मैथिलीशरण भाई के गरिमामय सानिध्य में सवा दो करोड़ श्री राम नाम लेखन का संकल्प लिया गया। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि इस संकल्प को पूरा करने हेतु समिति ने एक नवीन पुस्तक तैयार कराई है जिसमें 22 हजार नाम लिखे जा सकते हैं। इस पुस्तक का विमोचन श्री भाई जी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह बीरेन्द्र असाटी, सह विभाग संघ चालक गुरु प्रसाद अवस्थी एवं समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने किया। इच्छुक भक्तों को समिति निशुल्क पुस्तक प्रदान करेगी जिससे लोग घर बैठे भगवत नाम लेखन करके धर्म लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर जय नारायण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, लोकपाल सिंह, पियूष अग्रवाल, सोमिल अग्रवाल, के अलावा समिति के पं. राजकुमार अवस्थी, अनुजय पाठक, मोनू , सुमित आदि मौजूद रहे। 1100 राम द्वीप जलाकर मनाएंगे दीपावली अयोध्या की तर्ज़ पर 22 जनवरी को प्रताप सागर किनारे 1100 द्वीप प्रज्वलन करके दीपोत्सव मनाया जायेगा। समिति इसके लिए तैयारियों में जुटी है सुबह रामनाम बैंक में राम अर्चना के साथ 40 करोड़ रामनाम धन का बिधि वत पूजन हवन किया जाएगा इसके उपरांत शाम को 6 बजे प्रतापसागर चौपाटी पर 1100 द्वीप जलाकर श्री राम की महाआरती एवं दीपदान का कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर आधुनिक लाइटिंग के साथ आकाशीय आतिशबाजी भी की जायेगी। समिति ने नगर वासियों से इस अदभुद क्षण में शामिल होने की अपील की हैं।








