Home छतरपुर चक्षू अभियान: सीसीटीवी से अपराध नियंत्रण की पहल

चक्षू अभियान: सीसीटीवी से अपराध नियंत्रण की पहल

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और जन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा शुरू किया गया चक्षू अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जन सहयोग और प्रशासनिक समन्वय से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान को छत्रसाल व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ और अग्रवाल समाज जैसे अन्य सामाजिक संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
एसपी अगम जैन ने बताया कि चक्षू अभियान के तहत जिले में अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी निगरानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआती 10 दिनों में 500 कैमरे लगाने में सफलता मिली है, जिसमें जनता का व्यापक सहयोग प्राप्त हो रहा है। छत्रसाल व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ और अग्रवाल समाज ने इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एसपी ने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में भी यह सहयोग जारी रहेगा। एसपी श्री जैन ने कहा कि सीसीटीवी निगरानी से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा, बल्कि जांच प्रक्रिया में भी पारदर्शिता और गति आएगी। उन्होंने जिले के अन्य सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की। इस पहल से नौगांव सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। अग्रवाल समाज की ओर से हरिप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि समाज ने 1 लाख रुपये का योगदान दिया है। वहीं शहनाई गार्डन के संचालक अजय लाल और प्रेमरूपा नर्सिंग होम के संचालक राजेश खरे ने 45-45 हजार रुपये का सहयोग किया। वहीं छत्रसाल व्यापारी संघ के लालू लालवानी ने बताया कि संघ ने 14 सीसीटीवी कैमरे और दो डीवीआर पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here