Home छतरपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा में हितग्राहियों को मिला लाभ

विकसित भारत संकल्प यात्रा में हितग्राहियों को मिला लाभ

7
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर जनपद के ग्राम कैंड़ी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
छतरपुर।  कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले के 8 विकासखण्डों एवं 15 नगरीय निकायों में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। गुरूवार को छतरपुर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम कैंड़ी में संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ मिला। कार्यक्रम में अतिथियों ने हितग्राहियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र सौंपकर हितलाभ का वितरण किया। इसके साथ ही हितग्राहियों से अपनी कहानी सुनाकर अनुभव साझा किए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंनें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराया। इसके साथ ही ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले कार्यक्रम में ग्रामीणों के अलावा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और हल्का पटवारी भी लोग मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here