
हनुमान टौरिया पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न
छतरपुर। नगर के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान टोरिया मंदिर पर 14वें वर्ष का चौथा एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। यह शिविर स्व नाथूराम एवं स्व रामकली असाटी की स्मृति में उनके पुत्र हरि असाटी, नाती सुशील असाटी, सुनील असाटी, राकेश असाटी रामजी साईं ओम जी (असाटी अनाज भंडार) के सहयोग से आयोजित किया गया था।
हनुमान टौरिया सेवा समिति के गिरजा पाटकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए डॉ अनुज द्विवेदी और डॉ प्रदीप मिश्रा सहित 10 सदस्यीय टीम के द्वारा 110 आंखों के मरीजों का परीक्षण एवं जांच की गई जिसमें 23 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चिंहित किया गया जिन्हे आज ही चित्रकूट भेजा गया एवं बाकी मरीजों का इलाज कर दवा एवं चश्मा वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह होली एवं चुनाव के कारण से नेत्र शिविर की डेट बदलनी पड़ी इसलिए आपको असुविधा हुई है लेकिन अगले माह से 26 तारीख को ही प्रतिमाह यह शिविर लगाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए सुशील असाटी सहित उनके मित्रों ने मरीजों को अपने हाथों से भोजन कराए तथा इस आयोजन में सहयोग कर रहे हरि असाटी के द्वारा स्वयं सपरिवार उपस्थित होकर शिविर में मरीजों के रजिस्ट्रेशन किए गये एवं असहाय जरूरतमंद मरीजों नि:शुल्क चश्मा भी वितरित किए। इस अवसर पर हनुमान टोरिया सेवा समिति ने असाटी परिवार का शिविर में सहयोग हेतु हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया









